Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : गश्ती के दौरान सेमल की लकड़ी लदा ट्रक जब्त

Advertisement
Advertisement
Pakur : वन विभाग की टीम ने 15 सितंबर की देर रात गुप्त सूचना पर दस पीस सेमल की लकड़ी से लदे एक ट्रक को पकड़ा. पाकुड़ वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार के निर्देश पर वन क्षेत्र पदाधिकारी आरवी प्रसाद के नेतृत्व में गठित गश्ती दल ने ये कार्रवाई की. गश्ती के दौरान देर रात डेढ़ बजे के आसपास रकसो और बड़ा कचना रोड पर एक ट्रक बहुत तेजी से आते हुए दिखा. जिसे रोकने का प्रयास किया गया. लेकिन ट्रक तेज गति से आगे निकल गया. गश्ती दल को शक हुआ और उसका पीछा किया. दोनों तरफ से घिरने के कारण ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर ही भाग खड़ा हुआ. गश्ती दल ने जब ट्रक की पड़ताल की तो 10 पीस सेमल की लकड़ी बरामद हुई. जिसे जब्त कर हिरणपुर वन प्रक्षेत्र लाया गया. 16 सितंबर की सुबह पूरी टीम दोबारा उस जगह पर पहुंची जहा से ट्रक को जब्त किया गया. छानबीन के दौरान पास के जंगल में 50 पिस कटा हुआ सेमल लकड़ी का पड़े बरामद हुआ. सभी कटे पेड़ों को उठाकर हिरणपुर बन प्रक्षेत्र लाया गया. वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार ने कहा कि एफआईआर कर गिरफ़्तार का प्रयास किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/pakur-tribal-students-union-took-out-victory-procession-regarding-khatian-of-1932/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : 1932 के खतियान को लेकर आदिवासी छात्र संघ ने निकाला विजय जुलूस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही