Search

 
 
 

पाकुड़ : राजनीतिक दलों, बीएलओ व पर्यवेक्षक के साथ बीडीओ ने की बैठक

 
बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं के नाम जोड़ने का निर्देश
Pakur : सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी पाकुड़िया मनोज कुमार की अध्यक्षता में शनिवार 24 जून को राजनीतिक दल के प्रतिनिधि व बीएलओ, पर्यवेक्षक के साथ मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर पाकुड़िया प्रखंड सभागार में बैठक हुई. बैठक में बीडीओ-सह-सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान सभी बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर अधिक से अधिक मतदाताओं के घर-घर जाकर उनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का कार्य करेंगे. सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में बताया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में ब्लॉक लेवल एजेंट प्रतिनियुक्त करते हुए उसकी सूची जिला में उपलब्ध कराने को कहा गया. बैठक में फ्री रिवीजन एक्टिविटीज, रिवीजन एक्टिविटीज, ब्लैक एंड वाइट फोटो, आधार ऑथेंटिकेशन, हाउस टू हाउस वेरीफिकेशन को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया गया. यह">https://lagatar.in/pakur-1169-suspected-leprosy-patients-identified-in-six-blocks-of-the-district/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : जिले के छह प्रखंडों में 1169 संदिग्ध कुष्ठ रोगियों की हुई पहचान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही