Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : कांग्रेस ने किया गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन

Pakur : राहुल गांधी से 45 दिनों के बाद पुलिसिया पूछताछ के विरोध और अडाणी को संरक्षण का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शाहीन परवेज़ के नेतृत्व में केंद्रीय गृह मंत्री अमीत शाह का पुतला दहन किया गया. इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की. शाहीन परवेज़ ने कहा कि अडाणी मामले में राहुल गांधी के सवालों से प्रधानमंत्री मोदी बुरी तरह घबरा हुए हैं. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महिलाओं द्वारा साझा किए गए अपने दर्द व समस्याओं को लेकर राहुल गांधी के भाषण के 45 दिनों बाद दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तानाशाही रवैया को दर्शाता है. मौके पर सेमिनुल इस्लाम, मुख्तार हुसैन, शाहीन परवेज, नलिन मिश्रा, बेलाल शेख, लड्डू शेख, अली हुसैन, गैब्रियल हेंब्रम, मो सिराजुद्दीन, मातिउर रहमान, हबीबुर रहमान, अबू ताहिर, पियारूल इस्लाम, फिरोज अली, नसीम आलम, मिथुन मरांडी, अजमल शेख आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-modi-governments-achievements-told-to-the-villagers/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : ग्रामीणों को बतायी मोदी सरकार की उपलब्धियां [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही