Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़: DC ने कार्यालयों का किया निरीक्षण, लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जिला उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने शनिवार को समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया. इस दौरान आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लिया. उन्होंने स्थापना शाखा, सामान्य शाखा, जिला निर्वाचन शाखा, नीलाम-पत्र शाखा, भू-अर्जन कार्यालय, राजस्व शाखा सहित कई कार्यालयों का निरीक्षण किया.
Advertisement
Advertisement

Pakur: जिला उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने शनिवार को समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया. इस दौरान आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लिया. उन्होंने स्थापना शाखा, सामान्य शाखा, जिला निर्वाचन शाखा, नीलाम-पत्र शाखा, भू-अर्जन कार्यालय, राजस्व शाखा सहित कई कार्यालयों का निरीक्षण किया. 

 


साथ ही उपायुक्त ने विभिन्न शाखाओं में संचालित कार्यों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों व कर्मियों को कई दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में पदस्थ प्रत्येक पदाधिकारियों व कर्मियों का दायित्व है कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करें. 


उपायुक्त ने कहा कि सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही