Search

 
 
 

पाकुड़ : फुटबॉल क्लब की बैठक में प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का निर्णय

 
Pakur : फुटबॉल क्लब पाकुड़ की एक बैठक 13 अक्टूबर को क्लब के सदस्य देव मुखर्जी के आवास पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने पर चर्चा हुई. साथ ही दिसंबर महीने में कोलकाता की दो महिला फुटबॉल टीमों के बीच एक दिवसीय प्रदर्शनी मैच भी आयोजित करने का निर्णय लिया गया. क्लब के सचिव मानिक चंद्र देव ने पत्रकारों को इसकी जानकारी दी. उन्होनें बताया कि प्रदर्शनी मैच पाकुड़ शहर के बैंक कॉलोनी स्टेडियम में खेला जाएगा. सचिव ने बताया कि कोलकाता के फ़र्स्ट डिवीजन कोच प्रणव चक्रवर्ती उर्फ वापी दा सप्ताह में 3 दिन कोच के रूप में फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे. 5 वर्ष से लेकर 11 वर्ष और 12 वर्ष से लेकर 16 बर्ष व 16 वर्ष से लेकर 20 वर्ष तक की आयु सीमा के तीन वर्गों के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. यह">https://lagatar.in/pakur-panic-due-to-loot-of-1-lakh-25-thousand-from-crusher-plant/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : क्रशर प्लांट से 1 लाख 25 हज़ार की लूट से दहशत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही