Search

 
 
 

पाकुड़ : जनता दरबार में डीसी ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की सुनी समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन

 
Pakur : समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में डीसी मृत्युंजय कुमार बर्णवाल ने मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याएं सुनी. जनता दरबार में जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने अपनी समस्याओं से डीसी  को अवगत कराया. डीसी  ने उपस्थित लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी. साथ ही उनके सामाधान को लेकर उन्हें आश्वस्त कराया. संज्ञान में आए हुए शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द समाधान करने की बात कही. गौरतलब है कि जनता दरबार के दौरान शिकायत के रूप में आए आवेदन विभिन्न विभागों से संबंधित थे. जनता दरबार में शिकायतकर्ता की समस्याओं को सुनने के बाद डीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनका समाधान करने को लेकर निर्देश दिया. सभी आवेदनों की भौतिक जांच करते हुए उसका समाधान जल्द से जल्द करने का आदेश दिया. इसके अलावा डीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिपुष्टि डीसी कार्यालय को समर्पित करें. जिससे शिकायत के रूप में मिले आवेदन का समाधान जल्द किया जा सके. डीसी ने कहा कि आमजन की सुनवाई में कोई कोताही न बरती जाए और इसे प्राथमिकता से लिया जाए. जनता दरबार में जमीन, होमगार्ड, आंगनबाड़ी, आपूर्ति, विभाग से संबंधित मामले शिकायत के रूप में प्राप्त हुए. मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी कांति रश्मि, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/big-blow-to-jmm-sita-soren-joins-bjp/">Breaking

: सीता सोरेन ने थामा बीजेपी का दामन, कहा- झारखंड को बचाने के लिए पार्टी में हुईं शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही