Search

पाकुड़ : झामुमो की बैठक में पदाधिकारियों ने कहा- रांची की रैली को बनाएंगे सफल

  • प्रभात तारा मैदान में उमड़ेगा जनसैलाब : सांसद विजय हांसदा
  • 21 अप्रैल को रांची में झामुमो दिखायेगा दम, कार्यकर्ता तैयारी में जुटे : श्याम यादव
Pakur : पाकुड़ शहर के धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में सोमवार को झामुमो जिला कमेटी के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक की गई. केंद्रीय समिति ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से जिला कमेटी के पदाधिकारियों संग मंत्रणा की. बैठक में केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने आगामी 21 अप्रैल को राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में होने वाले विशाल जनसभा को लेकर जानकारी दी. साथ ही रैली में जिले से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल कराने की बात कही. राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा ने कहा कि पाकुड़ जिले के सभी पंचायतों से कार्यकर्ता भारी संख्या में रैली में शामिल होंगे. यह रैली ऐतिहासिक होगी. बैठक में मौजूद जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि 21 अप्रैल को रांची में झामुमो दम दिखायेगा, कार्यकर्ता इसकी तैयारी में जुट गये हैं. बैठक में जिला उपाध्यक्ष समद अली, जिला उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला सचिव सुलेमान बास्की, युवा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, युवा जिलासचिव उमर फारूक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, महिला जिलासचिव सुशीला देवी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, बुद्धिजीवी मोर्चा जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर ने संयुक्त रूप से केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय जी को आश्वस्त किया कि पाकुड़ जिले के सभी पंचायतों से कार्यकर्ता महाजुटान रैली में रांची पहुंच कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे. मौके पर जिला संगठन सचिव महमूद आलम, जिला संगठन सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अनारूद्दीन मियां, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, सचिव जहीरुद्दीन मियां, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष चरण हांसदा, सचिव जावेद आलम, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, जिला सह सचिव मुसलोद्दीन अंसारी, केंद्रीय सदस्य निशा शबनम हांसदा, केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, केंद्रीय सदस्य अमित भगत, दीपू मुर्मू, देवीलाल हांसदा, जिला सदस्य अब्दुल उद्दू, जिला सदस्य जहूर आलम, तनवीर आलम, जिला सोशल मीडिया सदस्य प्रकाश सिंह, आफताब आलम, पाकुड़ प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, दयानंद भगत, नगर उपाध्यक्ष आदित्या तिवारी, मोसर्रफ हुसैन, मुबारक हुसैन, लीला सोरेन, अनिता मुर्मू, सुशीला किस्कू, रीना सोरेन, फुलमुनी मरांडी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : शहर">https://lagatar.in/dclr-covered-up-the-matter-of-mismanagement-in-the-city-area-only-khanapurti-in-the-name-of-investigation/">शहर

अंचल में कुव्यवस्था मामले में लीपापोती कर बैठ गए DCLR, जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//