Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ः शराब दुकान कर्मियों ने कर दी एजेंसी को-ऑर्डिनेटर की धुनाई, वेतन नहीं मिलने से हैं आक्रोशित

Pakud: उत्पाद अधीक्षक के कार्यालय में एजेंसी कोऑर्डिनेटर की पिटाई कर दी गई. जिला समाहरणालय स्थित उत्पाद अधीक्षक के कार्यालय में शराब दुकान में काम कर रहे दर्जनों कर्मियों ने एजेंसी कोऑर्डिनेटर की जमकर पिटाई कर दी. कर्मियों का आक्रोश देख उत्पाद अधीक्षक कार्यालय छोड़ भाग खड़े हुए. कार्यालय कर्मी और अधिकरियों ने किसी तरह एजेंसी कोऑर्डिनेटर को बचाया और शराब दुकान के कर्मियों को शांत कराया. इसे पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-20-july-2022/">शाम

की न्यूज डायरी।।20 July।।महिला SI को गाड़ी से कुचला।।ED रिमांड पर पंकज मिश्रा।।सीएम ने कई प्रस्तावों को दी मंजूरी।।मूसेवाला हत्याकांड में 4 शूटर्स ढेर।।रनिल बने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

जानें क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, ईगल हंटर कंपनी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ने दुकानों में शराब की बिक्री के लिए कर्मियों को बहाल किया था, और बहाली के बाद कंपनी ने कर्मियों को तीन माह का वेतन नहीं दिया. जिसके बाद जिले के सभी शराब दुकान कर्मी दुकान को बंद कर अपना इस्तीफा देने उत्पाद अधीक्षक के पास पहुंचे थे. कर्मियों ने उत्पाद अधीक्षक निर्मल कुमार को अपनी समस्या बताई और एजेंसी कोऑर्डिनेटर से वेतन की मांग करने पर गाली गलौज करने व मारने पीटने की धमकी देने का आरोप भी लगाया. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/protest-against-reinstatement-of-assistant-professor-in-jharkhand-research-scholars-will-lock-down-ranchi-university-on-thursday/">झारखंड

में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली का विरोध, शोधार्थी गुरुवार को करेंगे रांची विवि में तालाबंदी
जहां कर्मियों की ओर से लगाए गए आरोप को लेकर बात करने के दौरान एजेंसी के कोऑर्डिनेटर व कर्मियों के बीच बहस शुरू हो गयी. इसी दौरान कर्मियों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही