Search

पाकुड़ : हरेक बूथ पर होगा मन की बात कार्यक्रम का आयोजन

Pakur : भारतीय जनता पार्टी ज़िला कार्यालय में शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक बैठक भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी की उपस्थिति में हुई. बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडे ने की. कार्यक्रम में विशेष रूप से रविवार 29 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई. बताया गया कि सभी 12 मंडलों के प्रत्येक बूथ पर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि पीएम का मन की बात कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण है. इस कार्यक्रम के ज़रिए प्रधानमंत्री बहुत सार्थक और महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश देते हैं. इसलिए इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना हर भाजपा कार्यकर्ता की ज़िम्मेदारी है. [caption id="attachment_538130" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/BJP-MONDAL-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> बैठक में मौजूद भाजपा व भाजयुमो के सभी मंडलों के पदाधिकारी[/caption] कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह और मीरा प्रवीण सिंह, नगर परिषद अध्यक्षा सम्पा साहा, बाबूधन मुर्मू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दानियल किस्कू, भाजयुमो ज़िला अध्यक्ष जयसेन बेसरा, सबरी पाल, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रसन्ना मिश्रा, रतन भगत, जीतू सिंह, पार्थ रक्षित,  पंकज साह सहित सभी मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-minister-alamgir-alam-hoisted-the-flag-at-rani-jyotirmoy-stadium-took-salute-of-the-parade-with-sp/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : मंत्री आलमगीर आलम ने रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में किया झंडोत्तोलन, एसपी के साथ परेड की ली सलामी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp