Search

 
 
 

पाकुड़ : रेल जीएम के साथ बैठक में विधायक ने मांगी ट्रेनें

 

जेडआरयूसीसी की बैठक में शामिल हुए विधायक दिनेश मरांडी

Pakur : पूर्व रेलवे जोनल उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक 13 सितंबर को कोलकाता स्थित रेलवे के अलीपुर कार्यालय में हुई. इसमें लिट्टीपाड़ा झामुमो विधायक दिनेश मरांडी ने पाकुड़ क्षेत्र की रेल संबंधी कई समस्याओं व ट्रेनों की ठहराव की मांग की. बैठक में विधायक दिनेश मरांडी, सांसद गिरिधारी यादव, सांसद लॉकेट चटर्जी, अर्जुन यादव व पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक एपी द्विवेदी मुख्य रूप से उपस्थित थे। विधायक दिनेश मरांडी ने बैठक में कहा कि शताब्दी एक्सप्रेस व वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव पाकुड़ में दिया जाना चाहिए. विक्रमशिला एक्सप्रेस, जो दिल्ली तक जाती है, इसका विस्तार पाकुड़ तक किया जाना आवश्यक है. विधायक ने कहा कि पाकुड़ रेलवे स्टेशन से रेलवे प्रबंधन को काफी राजस्व की प्राप्ति होती है, लेकिन उसके अनुरुप सुविधा के नाम पर कुछ नहीं मिलता है. विधायक दिनेश मरांडी ने कहा कि वर्तमान में पाकुड़ स्टेशन में मूलभूत सुविधा तक की काफी कमी है. यहां सुरक्षा, लिफ्ट सहित अन्य सुविधाओं का होना नितांत आवश्यक है. मौके पर महाप्रबंधक ने विधायक की मांगों पर विचार कर समस्याओं के निदान का भरोसा दिया. यह">https://lagatar.in/godda-bablis-sister-toto-is-on-the-path-of-struggle/">यह

भी पढ़ें:  गोड्डा : संघर्ष पथ पर फर्राटा भर रही बबली की दीदी टोटो [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही