Search

 
 
 

पाकुड़ : सांसद व मंत्री ने जमरेशपुर पंचायत में किया पावर सब स्टेशन का उद्घाटन

 
Pakur : संसदीय कार्य एवं ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और राजमहल सांसद विजय हांसदा ने सदर प्रखंड पाकुड़ के जमशेरपुर पंचायत स्थित पाली दुबराजपुर गांव में विद्युत सब स्टेशन का उद्घाटन किया. सब स्टेशन का फ़ायदा गगन पहाड़ी, दुबराजपुर, दादपुर, सराय ढेला, इलामी, तारानगर सहित दर्जन भर गांव को मिलेगा. मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि सब स्टेशन का उद्घाटन होने से यहां के लोगों को निर्बाध रूप से 24 घंटे बिजली मिलेगी. आने वाले समय में भवानीपुर गांव में भी एक सब स्टेशन का निर्माण किया जाएगा. सब स्टेशन के उदाघाटन के बाद मंत्री ने जल जीवन मिशन योजना के तहत कुसमा फाटक के समीप जल मीनार का भी उद्घाटन किया. मंत्री आलमगीर लम ने कहा कि जल मीनार से 120 घरों को पानी मिलेगा. सभी घरों में नल लगाने की भी व्यवस्था की जाएगी. सांसद विजय हांसदा ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में गांव प्राथमिकता में शामिल है. सब स्टेशन के निर्माण बड़ी ग्रामीण आबादी को निर्बाध बिजली मिल सकेगी. कार्यक्रम में विभाग के वरीय पदाधिकारी सहित कांग्रेस व झामुमो के दर्जनों नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-drunk-eccentric-uncle-beheaded-nephew/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : नशे में सनकी चाचा ने भतीजे का सिर किया धड़ से अलग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही