Search

 
 
 

Pakur News : हथियारबंद अपराधियों ने किराना दुकान में की फायरिंग, कर्मियों को भी पीटा

Pakur News :  बताया गया कि 4 से 5 की संख्या में बदमाश मोटरसाइकिल से दुकान पर पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद बदमाशों ने फायरिंग की, जिससे दुकान में अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई.
 
अंधाधुंध फायरिंग

Pakur News :  जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र स्थित मोहलपहाड़ी गांव में शुक्रवार को हथियारबंद बदमाशों ने एक किराना दुकान में घुसकर जमकर उत्पात मचाया. बदमाशों ने दुकान के स्टाफ के साथ मारपीट की और फायरिंग कर दहशत फैलाई. गनीमत रही कि दुकानदार बाल-बाल बच गया.

 

बताया गया कि 4 से 5 की संख्या में बदमाश मोटरसाइकिल से दुकान पर पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद बदमाशों ने फायरिंग की, जिससे दुकान में अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई.

 

इसे भी पढ़ें

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पाकुड़िया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने दुकान संचालक और आसपास मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली है.

 

फिलहाल बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है. हालांकि पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है. पुलिस मामले की जांच के साथ यह भी पता लगाने में जुटी है कि वारदात के पीछे लूट का इरादा था या कोई दूसरा कारण.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही