Search

 
 
 

Pakur News: पाकुड़ में सियार का आतंक जारी, फिर बच्चे पर हमला, ग्रामीणों में दहशत

पाकुड़ में सियार के लगातार हमलों से ग्रामीणों के बीच भय का माहौल है. सोमवार सुबह करीब 4 बजे एक बार फिर सियार ने गांव में घुसकर एक बच्चे पर हमला कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं.
 

Pakur: पाकुड़ में सियार के लगातार हमलों से ग्रामीणों के बीच भय का माहौल है. सोमवार सुबह करीब 4 बजे एक बार फिर सियार ने गांव में घुसकर एक बच्चे पर हमला कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं.

 

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अब लोगों का रहना मुश्किल हो गया है. खासकर छोटे बच्चों को लेकर परिवार में हमेशा डर बना रहता हैं. लोगों के अनुसार, “कब किसके घर में घुसकर सियार हमला कर दे, कुछ कहा नहीं जा सकता.”

 

दो दिन पहले भी हुआ था हमला

बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व भी गांव में दिल दहला देने वाली घटना हुई थी. उस दौरान सियार ने एक तीन माह के बच्चे पर हमला कर उसकी जान ले ली थी. वहीं, एक तीन वर्षीय बच्ची भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसका इलाज अभी जारी है. लगातार हो रही घटनाओं के बाद गांव में शाम होते ही सन्नाटा पसर जाता है. लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं और बच्चों को अकेला छोड़ने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं.

वन विभाग पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लगातार हमलों के बावजूद वन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण गांव के लोग जान जोखिम में डालकर रहने को मजबूर हैं.

 

भाजपा नेत्री ने किया गांव का दौरा

घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेत्री मिस्फिका हसन गांव पहुंचीं. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें आर्थिक सहयोग दिया. साथ ही जिला प्रशासन से घायल बच्ची के समुचित इलाज और पूरे गांव की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की.

 

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर सियार को पकड़ने और गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि आगे किसी और परिवार को इस तरह की घटना का सामना न करना पड़े.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही