Search

 
 
 

पाकुड़ : कालाज़ार को लेकर पीडीएस डीलर लोगो को करेंगे जागरूक

 
Pakur : जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास ने शनिवार 18 मार्च को लिट्टीपाड़ा प्रखंड सभागार में प्रखंड के सभी पीडीएस डीलरों के साथ बैठक की. बैठक में पीसीआई के रीजनल मोबिलाइजेसन कोऑर्डिनेटर मो.अनिस ने कालाजार से संबंधित अहम जानकारियां पीडीएस डीलरों को दी. बताया कि देश में कालाज़ार से सबसे ज़्यादा प्रभावित लोग लिट्टीपाड़ा प्रखंड में ही है. पीडीएस डीलरों को आईआरएस कीटनाशक छिड़काव को लेकर लोगों को जागरूक करने को कहा. साथ ही दो सप्ताह से अधिक दिनों के बुखार पीड़ित लोगों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देने को कहा. पीडीएस दुकानों के बाहर कालाज़ार जागरूकता संबंधी स्टीकर भी चिपकाए जाएंगे. डीएसओ ने सभी डीलरों को कालाजार आईआरएस कीटनाशक छिड़काव में सहयोग करने व लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया. बैठक में जिला से आए भीबीडी स्पेशलिस्ट डॉ.तनीमा विश्वास व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-bjp-mahila-morcha-honored-women/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं को किया सम्मानित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही