Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : झारखंड की जनता ने लोकतंत्र को बचा लिया- राहुल गांधी

Advertisement
Advertisement

बंगाल से पाकुड़ पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल ने जनसभा को किया संबोधित

केंद्रीय एजेसियों के सहारे सरकार को गिराने का हुआ प्रयास

Pakur : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को बंगाल से नासीपुर के रास्ते झारखंड के पाकुड़ में प्रवेश की. यहां नासीपुर मोड़ मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल  गांधी ने सबसे पहले झारखंड वासियों को बधाई दी और कहा कि आपलोगों ने लोकतंत्र को बचा लिया. आपने अपने वोट से जो सरकार चुनी थी, उसे भाजपा ने चुराने की कोशिश की, उखाड़ने की कोशिश की. लेकिन जनता के प्यार व भावना का सम्मान करते हुए उस साजिश के खिलाफ हमसब खड़े हो गए और उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया. इसी का नतीजा है कि नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज आपके सामने खड़े हैं. यह लड़ाई विचारधारा की है और इसे अंजाम तक पहुंचाएंगे. भाजपा के पास धन है, केंद्रीय एजेंसियां हैं. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को चुनौती दी कि जितना दबाव डालना है, कोशिश करके देख लो, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता. भाजपा और आरएसएस से हम डरने वाले नहीं हैं.

हम आपके मन की बात सुनने आए हैं

राहुल गांधी ने कहा कि देश के किसानों, युवाओं, मजदूरों, आदिवासी भाई-बहनों की बात हम छह-सात घंटे सुनेंगे. हम आपके मन की बात सुनना चाहते हैं, अपने मन की बात नहीं कहना चाहते हैं. एक साल पहले मैंने कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा आरंभ की. इसका उद्देश्य भाजपा और आरएसएस की ओर से देश में फैलाई जा रही हिंसा के खिलाफ खड़ा होना था. इसका उद्देश्य मोहब्बत और भाईचारे को वापस लाना था, जो इस देश की आत्मा रही है. यात्रा में एक लाइन में एक नारे `नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है` ने पूरी सोच बदल दी. जहां भी वे नफरत का बाजार खोलते हैं, वहां कांग्रेस व हमारे एलायंस पार्टनर मोहब्बत की दुकान खोल देते हैं.

करोड़ों लोगों के साथ हो रहा अन्याय, इसलिए जोड़ा न्याय शब्द

राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा में हमने न्याय शब्द भी जोड़ा. पिछले साल बहुत सारे लोगों ने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर आप चल लिए. बंगाल, मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा का क्या होगा. बहुत सारे लोगों ने कहा कि आपको इन प्रदेशों में भी जाना चाहिए.  इसलिए मैंने दूसरी यात्रा आरंभ की. हिंदुस्तान में करोड़ों लोगों के साथ अन्याय हो रहा है, इसलिए यात्रा के साथ न्याय शब्द जोड़ दिया.

नोटबंदी और जीएसटी ने छोटे व्यापारियों को खत्म कर दिया

राहुल गांधी ने कहा कि देश में हजारों युवा हैं, आप चाहो तो भी नरेंद्र मोदी के हिंदुस्तान में सबको रोजगार नहीं मिल सकता है. पीएम नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की और गलत जीएसटी लागू कर छोटे व्यापरियों, स्मॉल बिजनेस मैन को खत्म कर दिया. रोजगार की रीढ़ को ही नरेंद्र मोदी और भाजपा ने तोड़ दिया. नतीजा यह हुआ कि आज 40 वर्ष से अधिक बेरोजगारी इस देश में व्याप्त हो गयी है.

दो-चार अरबपति देश का सारा धन उठा कर ले जाएंगे

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी चाहते हैं युवाओं को रोजगार मिले और हिंदुस्तान के दो-चार अरबपति इस देश का धन उठा लेकर ले जाएं. हमने आर्थिक अन्याय, सामाजिक न्याय, किसानों के खिलाफ अन्याय, आदिवासियों के खिलाफ अन्याय के बारे में न्याय यात्रा निकालकर आपसे बातचीत करना चाहते हैं. जो आपके दिल में दर्द है, उसे इस यात्रा के माध्यम से हम देश के सामने इसे रखना चाहते हैं.

हेमंत सोरेन को झूठे मुकदमे में फंसाया गया : चंपई सोरेन

इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि भाजपा-आरएसएस ने लोकप्रिय नेता हेमंत सोरेन को झूठे मुकदमों में फंसा कर गिरफ्तार कराया. यहां सरकार गिराने की साजिश रची गई थी, जो पूरी तरह से विफल हो गई. जनता के प्यार और आशीर्वाद से  चुनी हुई सरकार बरकरार है. हम आगे भी इनके षड्यंत्र के खिलाफ लड़ते रहेंगे. कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश, झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम मोहम्मद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, युवा कांग्रेस अध्यक्ष बी श्रीनिवास, पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी, प्रदीप बालमुचू, सुबोधकांत सहाय, सुखदेव भगत, अमूल्य नीरज खलको, राकेश सिन्हा, रवींद्र सिंह आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/delhi-police-crime-branch-team-reached-arvind-kejriwals-residence/">

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही