Pakud: बाप-बेटे ने मिलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी. घटना अमड़ापाड़ा थाना के बासमती गांव में हुई. जानकारी के अनुसार, रविवार को वीरू मंडल नामक व्यक्ति ने अपने बेटे देव मंडल के साथ मिलकर अपने पूर्व दामाद हरिशपुर गांव निवासी विश्वजीत गोराई को चाकू से मार कर हत्या कर दिया. वहीं हत्या के बाद वीरू और उसके बेटे देव ने अमड़ापाड़ा थाना में सरेंडर कर दिया. मृतक विश्वजीत गोराई ने कुछ महीने पहले ही दूसरी शादी की थी. घटना के दिन मृतक अपनी नवविवाहिता पत्नी के साथ पूजा करने भौरीकोचा मंदिर जा रहा था. इसी दौरान बाप-बेटे ने उसकी हत्या कर दी. वीरू मंडल की बेटी की शादी विश्वजीत के साथ हुई थी. कुछ साल पहले पूर्व वीरू की बेटी की आकस्मिक मौत हो गई थी. इसके बाद विश्वजीत ने दूसरी शादी कर ली. वीरू को संदेह था कि बेटी की हत्या उसके दामाद विश्वजीत ने ही की है. इसी संदेह पर वीरू और उसके बेटे ने मिलकर विश्वजीत की हत्या कर दी. इसे भी पढ़ें- कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-said-prime-minister-modi-is-narcissistic-and-dictator-accused-sidelining-president-draupadi-murmu/">कांग्रेस
ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी आत्ममुग्ध और तानाशाह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दरकिनार करने का आरोप लगाया [wpse_comments_template]
पाकुड़ः दामाद की चाकू मारकर हत्या, आरोपी पिता-पुत्र ने किया सरेंडर
Leave a Comment