Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : सदर अस्पताल में तीन दिवसीय यक्ष्मा प्रशिक्षण का आयोजन

Pakur : सदर अस्पताल पाकुड़ के सभागार में जिला यक्ष्मा केंद्र पाकुड़ की ओर से लिट़्टीपाड़ा, हिरणपुर व पाकुड़ सदर प्रखंड के 25 टीबी चैंपियन का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन हुआ. प्रशिक्षण का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ.मंटू टेकरीवाल ने किया. सिविल सर्जन ने सभी प्रतिभागियों को बताया कि टीबी चैंपियन अपने गांव क्षेत्र में सभी ग्रामीणों को टीबी के प्रति जागरूक करेंगे. लोगों को स्वास्थ सुविधाओ की जानकारी देंगे. ताकि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य सुविधाओं से अवगत होकर लाभ ले सकें. सबसे प्रयास से ही पाकुड़ जिला को टीबी मुक्त किया जा सकता है. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ.अहतेशामुद्दीन ने कहा कि जिला यक्ष्मा केंद्र पाकुड़ की ओर से अनेक प्रयास किए जा रहे है. समय-समय पर एसीएफ कार्य, निक्षय मित्र द्वारा टीबी मरीजों को पोषण सहायता दी जा रही है. साथ ही टीबी मरीजों को सरकार की ओर से 500 रूपये की आर्थिक मदद दी जा रही है. इस प्रशिक्षण में डीप गौरभ कुमार, डीपीएम, कोर्डिनेटर सुशांत कुमार दुबे, पिरामल स्वास्थ से मनोज महतो, अर्जुन दास, प्रखंड के एसटीएस सदानंद ओझा,कालेश्वर टुडू, मिठून पाल, राकेश कुमार एवं प्रखंड के चयनित टीबी चैंपियन शामिल थे. यह">https://lagatar.in/pakur-636-crore-has-been-received-from-the-center-the-development-of-villages-will-accelerate-alamgir-alam/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : केंद्र से 636 करोड़ मिला है गांवों के विकास में आएगी तेजी : आलमगीर आलम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही