Search

 
 
 

पाकुड़ : दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

 

पढ़ाई में बाधक नहीं है खेलकूद - डॉ कृष्णकांत कनवाड़िया

Pakur : खेलो झारखंड के तहत दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया. जितादो स्कूल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशिक्षु आईएएस डॉ कृष्णकांत कनवाड़िया ने मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें प्रतिदिन खेल के लिए समय निकालना चाहिए. खेलकूद पढ़ाई में बाधक नहीं है. खेलकूद के माध्यम से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है. प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक से लेकर प्लस टू विद्यालय के बच्चे एवं बच्चियों ने भाग लिया. इसमें दौड़, रिले रेस, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक, कब्बड्डी समेत अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मौके पर बीईईओ सुमिता मरांडी, बीपीओ बर्नार्ड हांसदा, गणेश भगत, सुशांत कुमार, अमृत औझा, संजय साह, कैलाश भगत, ताजूद्दीन शेख, असित कुमार, बबीता बगाड़िया, सरफराज अहमद,नीतू कुमारी, राजेश यादव, निहार रंजन सरकार, आलमगीर आलम, दिलीप कुमार राय, बिनोद सिंह, रोहित मंडल, प्रेमचंद महतो, दीपक प्रसाद, आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/deoghar-governor-will-come-on-the-foundation-day-of-aiims-on-16th/">यह

भी पढ़ें: देवघर : एम्स का स्थापना दिवस 16 को, आएंगे राज्यपाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही