Search

 
 
 

पाकुड़ : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से दसवीं की दो नाबालिग छात्रा गायब

 
Pakur : पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड के घाघरजानी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की दसवीं की दो नाबालिग छात्राओं के गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दोनों छात्रा हिरणपुर क्षेत्र की ही रहने वाली है. परिजनों के अनुसार दोनों छात्रा अहले सुबह करीब 4 बज़े के आसपास से ही विद्यालय से गायब है. परिजन विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. विद्यालय से दो छात्राओं के लापता होने की ख़बर के बाद प्रशासनिक हल्कों में भी हड़कंप मच गया. विद्यालय की वार्डेन इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. सूचना पर बीईईओ मो.रफीक आलम विद्यालय पहुंचकर मामले की जानकारी ली. डीएसई मुकुल राज ने विद्यालय पहुंचकर विद्यालय की वार्डन नवरत्न नूर से पूछताछ की. वार्डन ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे दोनो छात्रा चाभी चुराकर पीछे की गेट से फ़रार हो गई.  काफी खोज़बीन की गई पर उनका कोई पता नहीं चल पाया. डीएसई ने विद्यालय के नाइट गार्ड सहित स्कूल के कई छात्राओं से भी पूछताछ की. विद्यालय की वार्डन ने लिखित आवेदन थाने में देकर घटना की शिकायत की है. डीएसई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. यह">https://lagatar.in/pakur-nagar-parishad-ceo-kaushalesh-yadavs-degree-questioned-passed-10th-in-13-years-engineering-certificate-is-not-available/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ नगर पर्षद के CEO कौशलेश यादव की डिग्री पर सवाल, 13 वर्ष में पास कर ली 10वीं, इंजीनियरिंग का सर्टिफिकेट नहीं मिल रहा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही