Search

पलामू : मेदनीराय मेडिकल कॉलेज के 99 एमबीबीएस स्टूडेंट्स में से 32 फेल

Sanjeet Yadav Palamu : पलामू के मेदनीराय मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. यह इसलिए कि सत्र 2021-22 प्रथम वर्ष की परीक्षा में कुछ 99 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से 32 एमबीबीएस के छात्र-छात्राएं फेल हो गए. पढ़ाई व्यवस्था पर सवाल उठने पर जो बातें सामने आई वह यह कि कॉलेज में पर्याप्त फैकल्टी नहीं है. साथ ही प्रैक्टिकल की भी उचित व्यवस्था नहीं है, इस वजह से लगातार यहां के स्टूडेंट्स फेल हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें : स्थानीय">https://lagatar.in/local-government-up-to-28/">स्थानीय

सरकार 28 तक
बता दें कि 2019 से मेदनीराय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई हो रही है. यहां पढ़ने वाले एमबीबीएस के छात्र विकास कुमार ने बताया कि हमलोगों को पढ़ाई करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. यहां न तो पर्याप्त मात्रा में लेक्चरर हैं, न ही पढ़ने के लिए कॉलेज में उचित व्यवस्था. मेदनी राय मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर अतुल कुमार ने बताया कि 90 में 67 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं. कॉलेज हाल ही में शुरू हुआ है, शुरुआत में थोड़ा बहुत दिक्कत तो होता ही है. कॉलेज में 30 प्रतिशत ही फैकल्टी मेंबर हैं. साथ ही कई अन्य जरूरी संसाधनों की भी कमी है. कॉलेज प्रबंधन व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा है. जल्द ही सभी समस्याओं को दूर कर लिया जाएगा. साथ ही परिणाम भी बेहतर आएंगे. इसे भी पढ़ें : अब">https://lagatar.in/now-trying-to-honey-trap-cp-singh-complaint-lodged-in-lalpur-police-station/">अब

सीपी सिंह को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश, लालपुर थाना में दर्ज करवाई शिकायत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp