Search

 
 
 

पलामू : सीमेंट व्यवसायियों से मांगी 50-50 लाख रंगदारी, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग

 
Hydernagar/Palamu  :  जिले के हैदरनगर में अपराधियों ने दो सीमेंट व्यवसायियों से 50-50 लाख की रंगदारी मांगी है. रंगदारी नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गयी है. दोनों व्यवसायियों को धमकाने के लिए बाइक सवार दो अपराधी हथियार लहराते सीमेंट व्यवसायियों की दुकान पर पहुंचे और ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी. फायरिंग करने के बाद अपराधियों में दुकान के पास ही हस्तलिकित पर्चा भी छोड़ा. पर्चे पर दोनों सीमेंट व्यवसायियों को 50-50 लाख रंगदारी देने को कहा गया है. फायरिंग से क्षेत्र के व्यवसायियों में दहशत है. (पढ़ें, रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-masked-criminals-looted-1-lakh-40-thousand-from-the-agent-of-the-finance-company/">रामगढ़

: फाइनेंस कंपनी के एजेंट से नकाबपोश अपराधियों ने लूटे 1 लाख 40 हजार)

मामले की छानबीन कर रही है पुलिस

गोलीबारी की सूचना पाकर हैदरनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की. पुलिस ने आसपास के व्यवसायियों से अपराधियों के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की. सीमेंट कारोबारियों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वैसे रंगदारी मांगने की जिम्मेवारी गैंगस्टर बिट्टू सिंह ने ली है. इसे भी पढ़ें : कुरमी">https://lagatar.in/kurmis-movement-extortion-from-traders-kanke-dam-pandals-started-taking-shape/">कुरमी

का आंदोलन, कारोबारियों से रंगदारी, कांके डैम, पंडाल लेने लगे आकार समेत कई बड़ी खबरें जरूर पढ़ें अपने प्र‍िय अखबार शुभम संदेश में

सीसीटीवी में कैद हो गयी है अपराधियों की तस्वीर

बता दें कि हैदरनगर बाजार से रेलवे गुमटी जाने वाले मेन रोड पर इलाके के प्रसिद्ध व्यवसायी अनिल लाल अग्रवाल व सुनील लाल अग्रवाल की सीमेंट दुकान है. बताया जाता है कि अपराधी अपाची बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे और फायरिंग कर वहां से भाग निकले. अपराधियों ने धमकी दी कि अगर इसकी सूचना पुलिस को देंगे तो गंभीर अंजाम भुगतना होगा. पुलिस सीमेंट व्यवसायियों के प्रतिष्ठान के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है. बताया जाता है कि अपराधी बाजार की ओर से आये और अचानक फायरिंग की और पर्चा फेंक कर चलते बने. अपराधियों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है. थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा ने दोनों व्यवसायी भाइयों से जानकारी लेने के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/shardiya-navratri-is-very-special-mothers-vehicle-know-its-meaning-and-importance/">

 शारदीय नवरात्रि, बेहद खास है मां का वाहन, जानें इसका अर्थ और महत्व
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही