Search

 
 
 

पलामू : रक्षाबंधन पर भाजपा नेता रामाशीष यादव को 7000 बहनों ने बांधी राखी

 
Untari Road (Palamu) : भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन पर सोमवार को बिश्रामपुर के युवा भाजपा नेता रामशीष यादव को 7 हजार बहनों ने राखी बांधी. सबसे ज्यादा राखी बंधवाने का यह नया  रिकार्ड है. इससे पहले यह रिकार्ड बिहार के चर्चित शिक्षाविद खान सर के नाम था. मंझिआंव में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी. बिश्रामपुर विधानसभा के 367 बूथ से महिलाएं रामाशीष यादव को राखी बांधने पहुंची थीं. प्रत्येक बूथ से 20-20 महिलाओं ने राखी बांधी. इस हिसाब से 7340 राखी सिर्फ बूथ कार्यकर्ताओं ने उन्हें बांधी. यह झारखंड का अबतक का सबसे बड़ा रक्षाबंधन कार्यक्रम हुआ.

367 बूथ रक्षकों का मिला आशीर्वाद

सात हजार से अधिक बहनों ने रामाशीष यादव को राखी बांधकर उनकी लंबी आयु व स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की. महिलाओं ने संकल्प लेते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ अपने भाई रामाशीष यादव पर भरोसा है जो उनकी रक्षा के साथ उनके बच्चों के भविष्य को उज्जवल करने की क्षमता रखते हैं. इसलिए इस बार उन्हें ही अपना विधायक बनायेंगी ताकि महिला सुरक्षा एवं नारी शक्ति का नया उदय हो सके। महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि यदि पार्टी ने उन्हें चुनाव में प्रत्याशी नहीं भी बनाया तो सभी महिलाएं मिलकर रामाशीष भईया से आग्रह करके उन्हें चुनाव लड़ा कर उनकी जीत सुनिश्चित करेंगी.

भावुक हुए रामाशीष, बहनों का जताया आभार   

राखी बंधवाने के दौरान रामाशीष यादव भावुक हो गए. उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े.  उन्होंने बहनों को उपहार देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया. अंतिम सांस तक उनकी रक्षा का संकल्प लिया. मौके पर कुसुम देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी, किरण देवी, शोभा देवी, गीता देवी, ममता देवी, किस्मतिया देवी, बसंती देवी, सरिता देवी, देवांती देवी, सुमित्रा देवी, रीना देवी, सुषमा देवी, शोभा देवी, ललिता देवी, ज्ञानती देवी, किरण देवी, अंजू देवी, सरिता देवी सहित अन्या महिलाएं मौजूद रहीं. यह भी पढ़ें : गया:">https://lagatar.in/poster-pasted-against-minister-ashok-chaudhary/">गया:

नक्सलियों ने मंत्री अशोक चौधरी के खिलाफ चिपकाया पोस्टर, मचा हड़कंप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही