Search

 
 
 

पलामूः लोक अदालत में 83 मामलों का निबटारा, 57.45 लाख रुपये का सेटेलमेंट

डालसा के प्रभारी सचिव निशिकांत ने बताया कि लोक अदालत में 10 बेंच का गठन किया गया था. बेंच संख्या दो में विद्युत विभाग के 27 मामलों का निबटारा व 3 लाख 28 हजार रुपए का सेटेलमेंट हुआ.
 

Medininagar: पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश दिवाकर पाण्डेय के निर्देश पर मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर 83 मामलों का निबटारा किया गया. साथ ही 57,45,555 रुपए का सेटेलमेंट भी हुआ. यह जानकारी डालसा के प्रभारी सचिव निशिकांत ने दी. उन्होंने बताया कि लोक अदालत में कुल 10 बेंच का गठन किया गया था. बेंच संख्या दो में विद्युत विभाग के 27 मामलों का निबटारा व 3 लाख 28 हजार रुपए का सेटेलमेंट हुआ.

इस मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास, जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चतुर्थ पवन कुमार, स्वेता ढींगरा, सीजेएम मनोरंजन कुमार, जेएम रविशंकर पांडेय, रश्मि चंदेल, रेलवे जेएम प्रगयेश निगम, एसडीजेएम कमल प्रकाश, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, सदर एसडीएम सुलोचना मीना, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभ चन्द सिंह, डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय, असिस्टेंट वीर विक्रम बक्स राय, नीतू सिंह, कुमार शिवाजी सिंह सहित अन्य लोग मौजूल थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही