Search

 
 
 

पलामू : कन्याकुमारी दर्शन के लिए बाइक से निकली भक्तों की टोली

 
Nilambar Pitambarpur : लेस्लीगंज थाना के बगल में स्थित महावीर मंदिर प्रांगण से बाइक से आठ युवा दक्षिण भारत के विभिन्न स्थानों पर दर्शन के लिए निकले. बुधवार को महावीर मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना करने के बाद भक्तों का दल रवाना हुआ. इस दल का नेतृत्व कर रहे पूर्व मुखिया संतोष मिश्रा ने कहा कि 15 दिनों के इस बाइक यात्रा में मल्लिकार्जुन द्वादश ज्योतिर्लिंग के साथ-साथ कन्याकुमारी, बालाजी, मदुरई के बाद चेन्नई होते हुये वापस लौटेंगे. इस क्रम में जितने भी प्रमुख धार्मिक स्थल हैं वहां पर दल के सदस्य पूजा-अर्चना करेंगे. संतोष मिश्रा ने कहा कि पलामू जिला समेत झारखंड राज्य में सुख, शांति, समृद्धि स्थापित हो, इसके लिए यात्रा निकाली गई है. यात्रा में धर्मेंद्र सोनी, चंदन सोनी, सुमित गुप्ता, सोनू सोनी, आदर्श सोनी, संदीप विश्वकर्मा शामिल हैं. मौके पर मंदिर समिति के संजय सोनी, पवन सोनी आदि ने फूल माला देकर श्रद्धालुओं को रवाना किया. इसे भी पढ़ें : Exclusive:">https://lagatar.in/exclusive-a-big-ias-bought-land-worth-one-crore-in-name-of-his-wife-ed-is-probing-the-horoscope/">Exclusive:

एक बड़े IAS ने पत्नी के नाम खरीदी एक करोड़ की जमीन, ED खंगाल रही कुंडली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही