Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : एक किलो अफीम, 8 किलो डोडा और 500 ग्राम पोस्ता के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Panki (Palamu) : पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को डोडा, पोस्ता, अफीम के साथ गिरफ्तार किया है. पिपराटांड़ थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कमलेश यादव अपने नया घर कल्गी थाना लावालौंग जिला चतरा से अपने पुराने घर तितलंगी थाना पिपराटांड़ जिला पलामू में छुपाने जा रहा है. पुलिस ने रंगे हाथों कमलेश यादव (45 वर्ष), पिता गुना यादव को तितलंगी मोड़ के पास से धर दबोचा. उसके पास से पुलिस ने एक किलो अफीम, आठ किलो डोडा और 500 ग्राम पोस्ता बरामद किया है. जिसके बाद विधिवत गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया. बरामद अफीम, डोडा और पोस्ता की कीमत लगभग 6 लाख 20 हजार रुपए बतायी जा रही है. इसे भी पढ़ें : आफताब">https://lagatar.in/government-land-records-city-zone-in-hands-aftab-serious-questions-on-role-zone-personnel/">आफताब

के हाथों में शहर अंचल के जमीन के सरकारी रिकॉर्ड, अंचल कर्मियों की भूमिका पर गंभीर सवाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही