Search

 
 
 

पलामू : पुलिस बहाली की तैयारी कर रहे युवक को कार ने मारा धक्का, मौत

 
Medininagar : चैनपुर थाना क्षेत्र के भड़गावां पंचायत के डुमरी निवासी शंभू राम के पुत्र प्रिंस कुमार(19) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. हादसे के बारे में मृतक के पिता ने बताया कि प्रिंस चैनपुर हाई स्कूल में इंटर का छात्र था और वह पुलिस भर्ती की तैयारी में लगा था. गांव के ही चार पांच दोस्तों के साथ प्रतिदिन सुबह में दौड़ने जाता था. जानकारी के अनुसार, प्रिंस शनिवार की सुबह 5:30 बजे दोस्तों के साथ दौड़ने के लिए टेमराई नावाडीह रोड पर गया था. दौड़कर वापस आते समय टेमराई मोड़ के पास नावाडीह की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर गाड़ी (जिसका नंबर नहीं पता) ने उसे पीछे से धक्का मार दिया. कार के धक्के से प्रिंस उछलकर काफी दूर जा गिरा. मित्रों नें तुरंत मोबाइल से घटना की जानकारी परिजन व ग्रामीणों को दी. ग्रामीण प्रिंस कुमार को लेकर एमएमसीएच पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रिंस के पिता मजदूरी करते हैं और वह उनका इकलौता पुत्र था. इस घटना की खबर पाकर मुखिया पति विजय बैठा, पूर्व जिप सदस्य शैलेंद्र कुमार शैलू ने पहुंचकर मृतक के परिजन को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें : मेन">https://lagatar.in/main-road-firing-incident-chhotu-was-the-most-wanted-criminal-of-garhwa-and-palamu-30-cases-were-registered-those-who-shot-were-also-identified/">मेन

रोड गोली कांड : गढ़वा और पलामू का मोस्ट वांटेड अपराधी था छोटू, 30 मामले थे दर्ज, गोली मारने वालों की भी हुई पहचान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही