Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू: स्कूटी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Palamu: पलामू जिला के मेदिनीनगर के छहमुहान के पास स्थित पुलिस केंद्र के बाहर से एक महीने पहले चोरी की गयी स्कूटी को पुलिस ने बरामद किया है. साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान तरहसी थाना क्षेत्र के तेलियाडीह निवासी जितेन्द्र पांडे सिंटू के रूप में हुई है. आरोपी स्कूटी के नंबर प्लेट से छेड़छाड़ कर उसका इस्तेमाल कर रहा था. गुप्त सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई. बताया जा रहा है कि टीओपी वन में कार्यरत मुंशी राकेश कुमार अपनी साली की स्कूटी का इस्तेमाल कर रहे थे. 5 अप्रैल को छहमुहान से सटे काली मंदिर के सामने पुलिस केंद्र के दरवाजे पर स्कूटी लगी हुई थी. वहीं से इसकी चोरी कर ली गई. इसी बीच शहर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सद्वीक चौक के आसपास चोरी की गई स्कूटी देखी गई है. मंगलवार की रात करीब 8.30 बजे स्कूटी को बरामद किया गया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने स्कूटी के नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ किया था. वहीं मेडिकल जांच के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें: ">https://lagatar.in/jharkhand-story-of-basia-block-of-gumla-getting-forest-lease-is-changing-the-life-of-the-villagers/">

 झारखंड : गुमला के बसिया प्रखंड की कहानी, वन पट्टा मिलने से ग्रामीणों का बदल रहा है जीवन, जंगल भी हो रहा संरक्षित  
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही