Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : सभी ऑटो चालक अपना लाइसेंस बनवाएं एवं प्रोत्साहन राशि का भी लाभ लें : एसपी

Advertisement
Advertisement
Medininagar (Palamu) :   पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिंहा ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में 5 ऑटो चालकों के बीच सांकेतिक रूप से लर्नर लाइसेंस का का वितरण किया.इस अवसर पर पांचों ऑटो चालकों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 200 रुपये भी दिये गये. मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन और ट्रैफिक प्रभारी रूद्रनंद सरस उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-नहीं">https://lagatar.in/upsc-mains-exam-will-not-be-postponed-high-court-dismisses-petition/">नहीं

टलेगा यूपीएससी मेन्‍स एग्‍जाम, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

21 जनवरी को लगाया जायेगा मेगा कैंप

जिले के वैसे ऑटो चालक जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं हैं वैसे सभी चालकों को डीएल उपलब्ध करवाने के लिये जीएलए कॉलेज में आगामी 21 जनवरी को विशेष कैम्प का आयोजन किया जायेगा. साथ ही लाइसेंस बनवाने के पश्चात सभी ऑटो चालकों को प्रोत्साहन राशि भी दी जायेगी.

अधिकतर ऑटो चालकों के पास लाइसेंस नहीं:एसपी

जिले के ऑटो चालकों को लाइसेंस निर्गत किये जाने के संबंध में एसपी ने बताया कि पलामू पुलिस सभी ऑटो चालकों का पहचान पत्र निर्गत करने की योजना पर काम कर रही थी. इसी दौरान संज्ञान में आया है कि अधिकतर ऑटो चालकों के पास तो अपने लाइसेंस ही नहीं हैं.पुलिस की ओर से चलाए गये अभियान में कई ऑटो चालक इतने संपन्न भी नहीं की वे फाइन भर पाएं.पुलिस द्वारा पूछे जाने पर ऑटो चालकों द्वारा बताया गया कि वे कई बार लाइसेंस बनवाने के लिये प्रयास भी किए गये,लेकिन लंबी कागजी प्रक्रिया की वजह से नहीं बन पाया.वहीं कई बार दलाल किस्म के लोग लाइसेंस बनवाने के लिये अधिक पैसे की मांग करते थे.एसपी श्री सिंहा ने बताया कि यह सब जब उनके संज्ञान में आया तो वे परिवहन पदाधिकारी से बात कर ऑटो चालकों के लिये विशेष व्यवस्था करने की बात कही. जिसके बाद आज पांच चालकों को सांकेतिक रूप से लाइसेंस दिये गये.उन्होंने  कहा कि लाइसेंस नहीं होने पर दुर्घटना होने की स्थिति में चालक को कानूनी रूप से कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता है. जो अब नहीं होगा. साथ ही वे पुलिस चेकिंग से बचने के लिये पुलिस से लुकाछिपी करने की आवश्यकता खत्म हो जाएगी.एसपी ने ऑटो चालकों को आर्थिक सहयोग देने हेतु व्यवसायी सह सामाजिक कार्यकर्ता ज्ञानशंकर जयसवाल,रामनरेश,एवं दीपक लाल को धन्यवाद दिया. इसे भी पढ़ें-एक्सएलआरआइ">https://lagatar.in/22-students-corona-positive-in-xlri-order-to-vacate-hostel/">एक्सएलआरआइ

में 22 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव, हॉस्टल खाली करने का आदेश

 पुलिस अधीक्षक की पहल का स्वागत:डीटीओ

जिला परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के पहल से यह विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है.एक नियमित प्रक्रिया को मिशन मोड में कैसे संपादित किया जाए यह पुलिस अधीक्षक के इस कदम से सीखा जा सकता है.यह अभियान पूरे परिवहन कार्यालय के लिए मनोबल बढ़ाने का काम करेगा. [wpse_comments_template]        

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही