- घंटों समझाने के बाद भी नहीं माने मतदाता, अधिकारी के प्रति लोगों में दिखा आक्रोश
- चतरा लोकसभा क्षेत्र के पांकी विधानसभा के बूथ 225 गोगाड़ का मामला
- प्रशासन पर लगाया मतदाताओं पर दबाव डालने का आरोप
- एसडीओ बोले- भोले-भाले ग्रामीणों को भड़काने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या कहा ग्रामीणों ने
ग्रामीणों का कहना है कि गोगाड़ बूथ पर वोट के समय में कभी कोई परेशानी नहीं हुई है. इसके बावजूद अधिकारी कार्यालय में बैठे-बैठे गलत रिपोर्ट बनाकर भेज देते हैं. जिससे यहां के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. मतदाताओं का कहना था कि 1990 से लगातार गोगाड़ बूथ पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान होते आया है. कभी कोई गड़बड़ी नहीं हुई.इन बूथों को बदला गया है
बता दें कि चतरा लोकसभा क्षेत्र के पांकी विधानसभा में जिला प्रशासन ने नौ बूथ को बदल दिया गया है. बूथ नंबर 35-उत्क्रमित राजकीय मध्य विद्यालय अपटी को 34 न्यू प्राथमिक विद्यालय मिटार (सोहे में स्थित) में रिलोकेट किया गया है. इसी तरह 203- राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिहरा को 202- उत्क्रमित मध्य विद्यालय सालमदीरी में रिलोकेट किया गया है. वहीं 204 उत्क्रमित मध्य विद्यालय बघमरी जीरो बूथ को बदलकर 202 उत्क्रमित मध्य विद्यालय सालमदीरी में बनाया गया है. इसी तरह बूथ 207 राजकीय मध्य विद्यालय होटाई को बदलकर 209 उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनई में रिलोकेट किया गया है. वहीं 208 राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भवरदह को बदलकर 209 उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनई में रिलोकेट किया गया है. बूथ 225 उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोगाड़ को 223 राजकीय उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय हुरलौंग,पूर्वी भाग में रिलोकेट किया गया है. बूथ 321 उत्क्रमित मध्य विद्यालय आबून को 322 उत्क्रमित मध्य विद्यालय जांजो में रिलोकेट किया गया है. बूथ 323 राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय गरिहारा को 324 उत्क्रमित मध्य विद्यालय जोलहबिगहा में रिलोकेट किया गया है. इसी तरह 326 उत्क्रमित मध्य विद्यालय केकरगढ़ को 324 उत्क्रमित मध्य विद्यालय जोलहबिगहा में रिलोकेट किया गया है.प्रशासन पर लगा मतदाताओं पर दबाव देने का आरोप
गोगाड़ गांव के मतदाताओं ने जिला प्रशासन पर दबाव देने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों का कहना है कि सदर एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी, पांकी बीडीओ अरुण कुमार मुंडा आदि अधिकारी मतदाताओं को गलत केस में फंसाने की धमकी देते हुए दूसरे गांव में जाकर वोट देने के लिए दबाव बनाने का प्रयास किये. यहां के मतदाता जब वोट बहिष्कार कर दिया तो प्रशासन के द्वारा आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, जल सहिया, बीएलओ, शिक्षक पर वोट कराने के लिए दबाव डाला गया.क्या कहते हैं सदर एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी
मेदिनीनगर के सदर एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी ने बताया कि पांकी के गोगाड़ गांव के लोगों के द्वारा वोट बहिष्कार करने की सूचना के बाद प्रशानक की टीम गांव पंहुची और मतदाताओं को समझाने का प्रयास किया. मगर गांव के कुछ लोग भोले-भाले जनता को बरगला कर उन्हें वोट न देने के लिए भड़काये हैं. जिससे लोग वोट देने घर से नहीं निकले. प्रशासन वैसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करेगा. मतदाताओं को वोट देने के लिए कोई दबाव नहीं दिया गया है, बल्कि उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से समझाने का प्रयास किया गया. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/iranian-president-ebrahim-raisi-dies-in-helicopter-crash-pm-modi-expresses-grief/">बड़ीखबर : हेलिकॉप्टर क्रैश में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी समेत नौ की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख [wpse_comments_template]
Leave a Comment