Search

 
 
 

पलामू : कठौतिया कोल माइंस में चलाया गया कंपनी मूल्यों का जागरूकता अभियान

 
Rajiv Kumar Pandava (Palamu) : शनिवार को हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कठौतिया कोल माइंस परिसर में कंपनी मूल्यों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. माइंस के वीपी मैनक चक्रवर्ती ने केक काटकर कार्यक्रम का उदघाटन किया.वीपी मैनक चक्रवर्ती ने कहा कि ईमानदारी, प्रतिबद्धता, बराबरी, गति व जुनून के साथ कोई भी कार्य किया जायेगा तो उसमें सफलता मिलनी तय है. इसे भी पढ़ें-चक्रधरपुर">https://lagatar.in/worshiping-mother-saraswati-in-chakradharpur-students-asked-for-blessings-by-bowing-their-heads/">चक्रधरपुर

में मां सरस्वती की पूजा कर विद्यार्थियों ने शीश नवाकर मांगा आशीष

पांचों मूल्यों को आत्मसात करना जरूरी

कहा गया कि कोई भी संस्था व व्यक्तिगत विकास के लिए पांचों मूल्यों को  आत्मसात करना जरूरी है. जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए लोगों को जुनून, ईमानदारी तथा लगन के साथ मेहनत किया जाये तो लक्ष्य निश्चित रूप से हासिल किया जा सकता है. उन्होंने लोगों से कहा कि यह सिर्फ एक दिन के लिए नहीं है.पांचों मूल्यों को अपने दिनचर्या में शामिल करने की जरूरत है.यूनिट एचआर हेड अभिषेक प्रताप सिंह ने कहा कि कंपनी पांचों मूल्यों को अपनाकर कार्य करती है, जिसका प्रतिफल है कि आज हिंडाल्को भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सफलता पूर्वक कार्य कर रही है, उन्होंने लोगों से कंपनी के पांचों मूल्यों को अपनाने की अपील की. इसे भी पढ़ें-पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-dedicated-216-feet-high-statue-of-equality-to-the-nation/">पीएम

मोदी ने देश को समर्पित किया 216 फीट ऊंचा Statue Of Equality

कोई भी काम असंभव नहीं

कहा गया कि ईमानदारी, गति व जुनून के साथ कार्य करने पर कोई भी काम असंभव नहीं है. इस मौके पर राजू सिंह, अश्विनी कुमारी, विजय तिवारी, केसी मोदक, डॉ टी गफ्फार, अमूल्य प्रताप सिंह, संजय कुमार सिंह, प्रवीण सिंह, सुनील सिन्हा, आर-आर शुक्ला,गौतम सिन्हा, संजय कुमार, अजय सिंह, जयंत सिहं, पीआरपी दिवेदी, अरविंद सिंह, रवींद्र सिंह, विनोद तिवारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही