Search

 
 
 

बेतला नेशनल पार्क एक जुलाई से 3 माह के लिए बंद

मॉनसून में वन्य जीवों का प्रजनन काल होता है. इसे देखते हुए पीटीआर प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है.
 

Medininagar : लातेहार जिला स्थित बेतला नेशनल पार्क 3 महीने के लिए बंद हो जाएगा. 1 जुलाई से 30 सितंबर तक पार्क में पर्यटकों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी. मॉनसून में वन्य जीवों का प्रजनन काल होता है. इसे देखते हुए पीटीआर प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है. पार्क में वन्य जीवों को शांति और सुरक्षा प्रदान करने के लिए यह पाबंदी लगाई गई है.

इस दौरान पार्क के रखरखाव में लगे वनकर्मियों को ही पार्क में प्रवेश की अनुमति होगी. वनकर्मी पार्क की सुरक्षा और रखरखाव के कार्यों में जुटे रहेंगे. पीटीआर प्रबंधन ने वन नियमावली के तहत यह निर्णय लिया है. वन नियमावली के अनुसार, मॉनसून में वन्य जीवों के प्रजनन काल के दौरान पार्क में पर्यटकों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई जाती है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही