Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : धूमधाम से मनायी जायेगी भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती, बैठक में फैसला

Hussainabad (Palamu) : भीमराव अंबेडकर की 132वी जयंती मनाने को लेकर हैदरनगर प्रखंड में प्रखंड स्तरीय कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में फैसला लिया गया कि आगामी 30 अप्रैल को प्लस टू हाई स्कूल के मैदान में बाबा साहेब की जयंती मनायी जायेगी. बैठक की अध्यक्षता हरि यादव ने की. हरि यादव ने बताया कि बाबा साहेब के मिशन को जन-जन तक पहुंचाने और पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए हर वर्ष शोभा यात्रा के साथ प्रखंड स्तरीय जयंती मनायी जाती है. जय भीम के सदस्यों ने इस वर्ष भी बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया. (पढ़ें, पश्चिम">https://lagatar.in/the-magic-of-west-bengal-chief-minister-mamata-banerjee-is-fading-adhir-ranjan-chowdhary/">पश्चिम

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जादू फीका पड़ रहा है : अधीर रंजन चौधरी)

जयभीम प्रेमियों को शोभायात्रा में शामिल होने की अपील

हरि यादव ने हैदरनगर के सभी गांव से जयभीम प्रेमियों को शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की गयी. साथ ही प्लस टू हाई स्कूल हैदर नगर के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्य अतिथि की बातों को सुनने और अमल करने की अपील की गयी. बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित शिक्षक लाल मोहर राम, हरि यादव, प्रेम पासवान, धनंजय राम सहित 50 की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-mixed-effect-jharkhand-bandh-ssp-said-strict-action-will-be-taken-against-those-who-forced-closure/">रांची

: झारखंड बंद का मिलाजुला असर, SSP बोले – जबरन बंद कराने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही