Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : माइक्रो डोनेशन अभियान को लेकर भाजयुमो की बैठक, कहा- इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे

Advertisement
Advertisement
Medininagar (Palamu) :माइक्रो डोनेशन अभियान को लेकर पलामू के भारतीय जनता युवा मोर्चा  की बैठक शहर के भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो जिला अध्यक्ष ज्योति पांडेय ने की. बैठक को संबोधित करते हुए ज्योति पांडे ने माइक्रो डोनेशन विषय को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है. कार्यकर्ता ही संगठन के मूलाधार हैं. हम सब भाजपा कार्यकर्ता संगठन में परिवार की तरह जुड़े हैं. ऐसे में माइक्रो फाउंडेशन से जुड़े कार्य को प्राथमिकता के तहत पूरा करना है. इसे भी पढ़ें-चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-now-malnourished-children-will-be-treated-with-institutional-management-training-given/">चाईबासा:

अब संस्‍थागत प्रबंधन से होगा कुपोषित बच्चों का इलाज, दिया गया प्रशिक्षण

आम जनों के बीच जाकर सहयोग ले रहे हैं

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री विवेक भवानी सिंह ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के आह्वान पर भाजपा के बूथ स्तर से लेकर केंद्रीय स्तर तक के सभी कार्यकर्ता माइक्रो डोनेशन अभियान के तहत आम जनों के बीच जाकर सहयोग ले रहे हैं.विजयानंद पाठक ने कहा कि भाजपा संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता विचारधारा से जुड़कर समाज हित,राष्ट्र हित में कार्य करता है.हम सब पार्टी के माइक्रो डोनेशन अभियान में पांच रुपये से लेकर 1000 रुपये तक का सहयोग कर रहे हैं.भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री रुपेश सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हमें भाजपा कार्यकर्ता के रूप में समाज में कार्य करने का अवसर मिला है.भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो केवल सत्ता के लिए नहीं बल्कि समाज हित के लिए कार्य करती है. बैठक का संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री विपुल गुप्ता ने किया. इसे भी पढ़ें-कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-police-recovered-stolen-tractor-questioned-three-people/">कोडरमा

: पुलिस ने चोरी का ट्रैक्टर बरामद किया, तीन लोगों से पूछताछ

ये थे उपस्थित

बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री विवेक भवानी सिंह,प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह,जिला अध्यक्ष विजयानंद पाठक,भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश के महामंत्री रुपेश सिन्हा एवं मेदनीनगर नगर निगम के उपमहापौर मंगल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे.बैठक में माइक्रो डोनेशन अभियान के जिला प्रभारी भाजयुमो जिला मंत्री विवेक सिंह,जिला ,रोहित शर्मा,जिला मंत्री विकास तिवारी,रंजीत गिरी,ओम प्रकाश दुबे,रोहित पाठक,नितेश कमलापुरी, विकास सिंह,राहुल पांडेय,प्रियांशु शेखर तिवारी,हासिर इमाम खान,आशीष सिन्हा,अभिषेक सिंह,श्रीकांत तिवारी,मुन्ना प्रसाद गुप्ता,सुदेश्वर चौधरी,अमरेश चौरसिया,प्रिंस सिंह,सौरभ पांडे,ज्योति सिंह,कन्हाई प्रसाद,रोशन कुमार सिंह,राजा कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.   [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही