Search

 
 
 

पलामू : भाई ने सगे भाई की कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या

जिले के पांकी थाना क्षेत्र से रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. यहां ठेकही-अंदाग गांव में रविवार देर रात भाई ने अपने ही भाई की निर्मम हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान पिंटू भुईयां के रूप में हुई.
 

Palamu :  जिले के पांकी थाना क्षेत्र से रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. यहां ठेकही-अंदाग गांव में रविवार देर रात भाई ने अपने ही भाई की निर्मम हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान पिंटू भुईयां के रूप में हुई.  

 

जानकारी के अनुसार, सीटू भुईया और पिंटू भुईया में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई. आरोप है कि सीटू भुईया ने गुस्से में आकर अपने सगे भाई पिंटू भुईया पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.

 

हमले में पिंटू भुईया को गंभीर चोट लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. वहीं पांकी थाना की पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और और मामले की जांच में जुटी है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही