- हाई-सिक्योरिटी जोन में चोरी होने से सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
Palamu News : जिले के रेहला थाना क्षेत्र स्थित ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के आवासीय क्वार्टरों को चोरों ने निशाना बनाया. चोरों ने सात अधिकारियों और कर्मचारियों के बंद क्वार्टर में चोरी की की है. कंपनी के प्रतिनिधि नितेश पांडे ने चोरी की पुष्टि की है.
जानकारी के अनुसार, दुर्गा पूजा को लेकर क्वार्टरों में रहने वाले अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने घर गए थे. चोरों ने इसी का फायदा उठाया और क्वार्टर का दरवाजा तोड़कर या काटकर अंदर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया.
पलामू की अन्य खबरें
स्निफर डॉग और CCTV की मदद से जांच
घटना की जानकारी मिलने के बाद रेहला थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए स्निफर डॉग की मदद ले रही है. साथ ही परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.
रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ के मुताबिक, अब तक सात क्वार्टरों में चोरी की जानकारी मिली है. अन्य क्वार्टरों की स्थिति का भी आकलन किया जा रहा है. बता दें कि ग्रासिम इंडस्ट्रीज परिसर चारदीवारी से घिरा हुआ है और इसे हाई-सिक्योरिटी जोन माना जाता है. ऐसे में चोर परिसर के अंदर कैसे घुसे, पुलिस इसकी जांच कर रही है.

