Search

 
 
 

पलामू : केंद्रीय टीम ने जिले में खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग की योजनाओं का निरीक्षण किया

केंद्रीय दल ने चैनपुर व्यापर मंडल धान अधिप्राप्ति केंद्र,चैनपुर का भी  निरीक्षण किया. दल ने 2024-25 अंतर्गत धान क्रय, धान का उठाव, किसानों के राशि भुगतान की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की.
 

 Palamu :  पलामू जिले में खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग,भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न क्रियान्वयन योजनाओं की समीक्षा के लिए गठित  केंद्रीय दल ने मेदिनीनगर में भारतीय खाद्य निगम के एफएसडी डीपो का निरीक्षण किया.

Uploaded Image

 

दल ने खाद्यान्न के रख-रखाव से संबंधित जानकारी ली. दल ने मंडल प्रबंधक आशीष कुमार को आवश्यक निदेश दिये.  केंद्रीय दल ने चैनपुर व्यापर मंडल धान अधिप्राप्ति केंद्र,चैनपुर का भी  निरीक्षण किया. दल ने 2024-25 अंतर्गत धान क्रय, धान का उठाव, किसानों के राशि भुगतान की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की.

 

इसके बाद चैनपुर प्रखंड अंतर्गत अवस्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम चैनपुर में खाद्यान्न का रख-रखाव एवं सभी संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी.

 

 चैनपुर के ही दो जन वितरण प्रणाली विक्रेता की दुकानों का निरीक्षण किया गया. इस क्रम में खाद्यान्न का उठाव, प्रतिमाह खाद्यान्न वितरण को लेकर दुकान पर उपस्थित कार्डधारियों से जानकारी ली गयी. इस दौरान टीम द्वारा वन नेशन वन राशनकार्ड तथा फोर्टीफाईड चावल को बारे में उन्हें जानकारी भी प्रदान की गयी.  

 

टीम द्वारा PVTG लाभुकों के साथ स्थल पर उपस्थित बच्चो को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. इसके बाद परिसदन भवन में PG Portal अंतर्गत शिकायतों के संदर्भ में शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित किया गया तथा उनसे  शिकायतों के निराकरण के सन्दर्भ में जानकारी ली गयी. भ्रमण के बाद टीम ने उपायुक्त से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की.

 

टीम ने उपायुक्त को निरिक्षण के सन्दर्भ में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. केंद्रीय टीम में गोकुल नागरकोटी, निदेशक पॉलिसी वन और एफडी थ्री के सेक्शन ऑफिसर रामानंद मीणा शामिल थे.

 

इस अवसर पर  जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कु, मंडल प्रबंधक भारतीय खाद्य निगम मेदिनीनगर रंधीर कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार, प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चैनपुर ललन कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारीपाटन अक्षय कुमार व अंजय कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहे.

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही