Search

 
 
 

Palamu News: स्वच्छता को लेकर बच्चों को किया जागरूक

सांख्यिकी उपक्षेत्रीय कार्यालय द्वारा स्वच्छता विशेष अभियान 6.0 के तहत शुक्रवार को हमीदगंज स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.
 
पलामू जिला की खबरें

Palamu: सांख्यिकी उपक्षेत्रीय कार्यालय द्वारा स्वच्छता विशेष अभियान 6.0 के तहत शुक्रवार को हमीदगंज स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.

Uploaded Image

कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक निदेशक सिंचन स्निग्ध अधिकारी ने किया. इस दौरान वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी बिनय कुमार, रॉबिन मिंज, कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी कुन्दन कुमार, नितेश कुमार समेत कार्यालय के अन्य कर्मियों ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया.

इसे भी पढ़ें: 

कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई. वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी बिनय कुमार ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा विभिन्न स्वच्छता नारों के माध्यम से बच्चों को अपने विद्यालय, घर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया.

 

अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ और विकसित समाज के निर्माण की आधारशिला है. उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम बच्चों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करते हैं और उन्हें समाज में स्वच्छता का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित करते हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही