Search

Palamu :  चैनपुर के केकतुआ में जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 20 से अधिक घायल

जानकारी के अनुसार, एक पक्ष के लोग बुधवार की सुबह करीब 9 बजे विवादित जमीन पर जुताई कर रहे थे. इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और जमीन पर काम करने का विरोध करने लगे. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई.
 
Palamu :  जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित केकतुआ गांव में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना में दोनों पक्षों के 20 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है. मारपीट के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, एक पक्ष के लोग बुधवार की सुबह करीब 9 बजे विवादित जमीन पर जुताई कर रहे थे. इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और जमीन पर काम करने का विरोध करने लगे. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई.

घटना में एक पक्ष के प्रभु प्रजापति, उदय प्रजापति, संजीत प्रजापति, प्रवेश प्रजापति समेत करीब 14 लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए MMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, दूसरे पक्ष के घायल लोगों का इलाज चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.

घटना की सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ली है और पूरे मामले के कारणों की जांच की जा रही है. जमीन पर काम करने को लेकर शुरू हुआ विवाद आखिर मारपीट तक कैसे पहुंचा, इसे लेकर पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही