Search

 
 
 

पलामू : बस कंडक्टर और एजेंट में मामूली विवाद के बाद मारपीट

शहर के निजी बस पड़ाव में बुधवार की सुबह करीब 9 बजे कंडक्टर और एजेंट के बीच जमकर मारपीट हो गई. घटना में कंडक्टर के सिर में गंभीर चोटें आई हैं. घायल कंडक्टर को इलाज के लिए एमएमसीएच ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.
 

Palamu :   शहर के निजी बस पड़ाव में बुधवार की सुबह करीब 9 बजे कंडक्टर और एजेंट के बीच जमकर मारपीट हो गई. घटना में कंडक्टर के सिर में गंभीर चोटें आई हैं. घायल कंडक्टर को इलाज के लिए एमएमसीएच ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

 

घायल कंडक्टर की पहचान उपेंद्र सिंह के रूप में हुई है. वे लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सांगबार गांव के रहने वाले हैं. वहीं एजेंट की पहचान रेड़मा गुड्डू त्रिपाठी के रूप में हुई है. 

 

 

कंडक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि बस का चालक नाश्ता करने गया था. इसी दौरान बस खुलने का समय हो गया. उन्होंने ड्राइवर सीट पर बैठकर बस को थोड़ा आगे बढ़ाया. आरोप है कि इसी बात को लेकर चेकर गुड्डू त्रिपाठी विवाद करने लगा और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया.

 

उपेंद्र सिंह का कहना है कि आपसी कहासुनी में गुड्डू त्रिपाठी ने लाठी चला दी. लाठी से चोट लगने के बाद वे घायल हो गए. घटना के बाद बस पड़ाव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. फिलहाल मामले को लेकर आगे की कार्रवाई की जानकारी नहीं मिल सकी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही