Search

 
 
 

पलामूः निगम ने जरूरतमंदों के लिए वार्डों को दिए कुल 5110 कंबल, वितरण शुरू

मंगलवार को वार्ड संख्या 33 में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. लोगों ने नगर निगम की इस पहल की सराहना की है.अभियान में सिटी मैनेजर अनुराग कुमार व निगम के कई कर्मी शामिल थे.
 

Medininagar : बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर निगम ने मेदिनीनगर के सभी वार्डों में सोमवार से जरूतमंदों के बीच कंबल वितरण अभियान शुरू किया है. इसके लिए सभी वार्डों को कुल 5110 कंबल उपलब्ध कराए गए हैं. मंगलवार को वार्ड संख्या 33 में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. लोगों ने नगर निगम की इस पहल की सराहना की है.अभियान में सिटी मैनेजर अनुराग कुमार व निगम के कई कर्मी शामिल थे.


नगर निगम प्रशासन ने बताया कि जरूरतमंदों को ठंड से राहत देने के लिए अभियान शुरू किया गया है. शहर के सभी वार्डों में कंबल का वितरण किया जाना है. इसमें पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है. गरीबों व असहायों को प्राथमिकता दी जा रही है. ताकि उन्हें ठंड से राहत मिल सके.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही