Search

 
 
 

पलामू :PNB के गेट के पास अपराधियों ने युवक से लूटे 63 हजार रुपये

 
Palamu: पलामू जिला के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के मेन बाजार स्थित PNB बैंक के गेट के पास एक युवक से 63 हजार रुपये की छिनतई हुई है. बाइक सवार लोगों ने हथियार के बल पर इस घटना को अंजाम दिया है. घटना को लेकर बताया जा रहा कि विशाल कुमार नाम का युवक पैसा जमा करने के लिए बैंक गया था. जहां गेट के सामने पहले से घात लगाये अपराधियों ने युवक से पैसे लूटकर फरार हो गये. जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचे टाउन थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर अपराधियों की तलाश कर रही है जल्द ही सभी अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. इसे भी पढ़ें: ममता">https://lagatar.in/mamata-banerjees-u-turn-will-no-longer-attend-the-may-27-meeting-of-niti-aayog/">ममता

बनर्जी का यू टर्न, अब नीति आयोग की 27 मई की बैठक में शामिल नहीं होंगी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही