Search

 
 
 

पलामू : डीसी ने निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों के साथ की बैठक

 
Palamu: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने कोषांगवार लोकसभा चुनावको लेकर की जा रही तैयारियों से अवगत हुए. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को इलेक्शन मोड में रहने को कहा. कहा कि बिना टीम वर्क के चुनाव का सफल संचालन संभव नहीं है. ऐसे में आवश्यकता है कि सभी लोग एकसाथ एकजुट होकर अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें. शशि रंजन ने कहा कि जिस व्यक्ति का जो दायित्व है, उसका निष्पादन नोडल पदाधिकारी अपने देख-रेख में समय पर पूरा करना सुनिश्चित करेंगे. समीक्षा क्रम में उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी शशि रंजन ने प्रशिक्षण कोषांग को मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण को लेकर तिथि निर्धारण करने, कर्मियों का डाटा बेस तैयार करने, लंबित एंट्री को अविलंब पूरा करने, पोस्टल बैलेट, सुविधा केंद्र स्थापित करने, दिव्यांग मतदाताओं को सुविधा उपलब्ध कराने, वाहन कोषांग को वाहनों की संख्या का मूल्यांकन करने, सामग्री कोषांग, ईवीएम कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, मीडिया कोषांग, स्वीप कोषांग आदि को लेकर संबंधित कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-रोजगार">https://lagatar.in/706-youth-got-appointment-letter-in-employment-fair-along-with-4-news-from-bokaro-together/">रोजगार

मेले में 706 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र समेत बोकारो की 4 खबरें एक साथ

निर्वाचन आयोग के हैंड बुक में दिये गये निर्देश का करें पालन : डीसी

डीसी ने निर्वाचन, कार्मिक, वाहन, सामग्री, आदर्श आचार संहिता, मीडिया, प्रशिक्षण, प्रेक्षक सहित अन्य कोषांगों का समीक्षा कर कई अन्य निर्देश दिये. इलेक्शन के सफल संचालन हेतु निर्वाचन आयोग का हैंड बुक में दिए गये निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिये. उन्होंने अंतर जिला पर चेकिंग अभियान को सक्रिय करने के को कहा. उन्होंने सभी कोषांगों के पदाधिकारियों को अगली बैठक में अपने कोषांग का पीपीटी के साथ शामिल होने का निर्देश दिया. सभी कोषांगों को अपने पदाधिकारियों के साथ बैठक करने की बात कही. मौके पर अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, सहायक समाहर्ता रवि कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रीति किस्कू, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी समेत विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-administration-stopped-child-marriage-warned-family-members/">हजारीबाग

: प्रशासन ने रुकवाया बाल विवाह, परिजन को किया आगाह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही