Search

 
 
 

पलामू : डीसी ने बूथों का किया निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायजा

 
कक्षा 6 के बच्चों संग किया संवाद, मिड के मील की गुणवत्ता का किया अवलोकन Palamu: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने सोमवार को पड़वा के राजकीयकृत मध्य विद्यालय में बने मतदान केंद्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान डीसी ने पड़वा सीओ हलदर सेठी को बूथ संख्या 141, 143, 144 व 145 में एएमएफ के तहत सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इस भवन में क्लस्टर भी है. ऐसे में केंद्रीय बलों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं यथा शौचालय, पेयजल की व्यवस्था व पर्याप्त संख्या में चार्जिंग पॉइंट को दुरुस्त करने को कहा. इसके अलावे उन्होंने बीएलओ सुपरवाइज़र संग एएसडी लिस्ट, बूथ अवेयरनेस ग्रुप का प्रोसीडिंग्स सहित अन्य विषयों पर समीक्षा कर कई निर्देश दिये. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/after-rain-in-jharkhand-now-heat-wave-will-prevail-keep-yourself-safe-like-this/">झारखंड

में बारिश के बाद अब चलेगी लू, ऐसे खुद को रखें सुरक्षित
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-01-at-18.20.53_f7dbed66-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

शिक्षक बनकर डीसी ने पूछे कई सवाल

चुनाव के मद्देनजर बूथों का निरीक्षण के बाद उपायुक्त शशि रंजन ने मध्य विद्यालय के कक्षा 6 के बच्चों के साथ संवाद किया. डीसी ने बच्चों से कई विषयों पर सवाल जवाब किया. इस दौरान बच्चों की ओर से संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर संबंधित शिक्षक को फटकार लगाई. बच्चों की शिक्षा के प्रति गंभीर रहने की बात कही. उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा से किसी तरह का कोई कंप्रोमाइज नहीं किया जा सकता है. उपायुक्त ने संबंधित शिक्षक को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने अथवा कार्रवाई के लिए तैयार रहने की बात कही. बच्चों संग संवाद करने के बाद उन्होंने मिड डे मील की गुणवत्ता का अवलोकन किया. उन्होंने खुद से चावल, दाल व सब्ज़ी की क्वालिटी को चेक किया और बच्चो को मेन्यू के अनुसार ही भोजन देने को कहा. इसे भी पढ़ें-आम">https://lagatar.in/could-not-define-democracy-among-common-people-shyam-narayan-singh/">आम

अवाम के बीच नहीं कर पाए लोकतंत्र को परिभाषित : श्याम नारायण सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही