Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : डीसी ने जनता दरबार में आमलोगों की सुनी शिकायत, कार्रवाई का दिया भरोसा

Palamu :  जनता दरबार में उपायुक्त अंजनेयुलु दोड्डे ने आमलोगों की समस्या सुनी. इसपर उपायुक्त ने ऑन स्पॉट फैसला लिया. एक मामले में शहर थाना प्रभारी अभय कुमार सिंहा को बुलाकर पीड़ित महिला को अपने वाहन से घर पहुंचाते हुए उचित कार्रवाई करने को कहा. इसी तरह उंटारी रोड के सिगसिगी निवासी जसमतिया देवी ने कहा कि उनके पति का देहांत 17 मई 2021 को कोविड से हो गया था. मुआवजा हेतु कई बार उंटारी अंचल में आवेदन दिया लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नहीं की गयी. उन्होंने उपायुक्त से कोविड का मुआवजा दिलवाने हेतु अनुरोध किया. इसे भी पढ़ें:हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-businessman-izhars-son-was-detained-by-ed-three-note-counting-machines-called-for-know-what-else-happened/">हजारीबाग

के व्यवसायी इजहार के बेटे को ईडी ने किया डिटेन, मंगाई गई नोट गिनने की तीन मशीनें, जानिये और क्या-क्या हुआ

उपायुक्त ने बीडीओ-सीओ को लगाया फोन

जनता दरबार में आये विभिन्न फरियादियों के मामलों के निष्पादन हेतु उपायुक्त ने पदाधिकारियों को फोन लगाया. छत्तरपुर सीओ, हरिहरगंज सीओ, सदर एसडीओ व सीओ चैनपुर सीओ अंचलाधिकारी समेत कई पदाधिकारियों को ऑन स्पॉट फोन कर मामलों का निपटारा करने का आदेश दिया.

जनता दरबार में पेंशन से जुड़े कुल 4 मामले आये

आज के जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से जुड़े कुल 4 मामले आये. जिसमे सभी वृद्धा पेंशन से संबंधित थे. उपायुक्त ने पेंशन संबंधित सभी आवेदन को संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को अग्रसारित करते हुए 15 दिनों के भीतर स्वीकृत करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें:चांडिल">https://lagatar.in/the-budget-has-been-made-keeping-in-mind-the-village-the-poor-the-laborers-the-farmers-and-the-youth-rajesh-thakur/">चांडिल

: विधायक सविता महतो ने विधानसभा में उठाया सिंचाई की समस्या का मामला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही