Search

 
 
 

पलामू : डीसी ने जनता दरबार में लोगों की सुनी समस्याएं

 
Palamau : शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने डीसी के सामने अपनी समस्याएं रखी. ग्रामीणों ने उपायुक्त को दिये आवेदन में कहा कि पत्थर खनन के लिए ठेकेदार द्वारा फर्जी ग्रामसभा कर वन भूमि में पत्थर खनन किया जा रहा है जिससे पंचायत के हरिडीह, नावाडीह, तुर्काडीह, गांव के लोग प्रभावित हो रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि पत्थर खनन के रास्ते में सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय भी स्थित हैं जिससे बच्चे प्रभावित हो रहे हैं. ग्रामीणों ने उपायुक्त से खनन स्वीकृति पर रोक लगाने की मांग की. इसे भी पढ़ें–बिहार">https://lagatar.in/bihar-pole-stuck-in-engine-saptakranti-express-saved-from-being-a-victim-of-accident/">बिहार

: इंजन में फंसा पोल, सप्तक्रांति एक्सप्रेस हादसे का शिकार होने से बची

ऑन द स्पॉट आधार कार्ड हुआ निर्गत

जनता दरबार में पाटन के नावाजयपुर से आये योगेंद्र प्रसाद ने उपायुक्त को बताया कि उनका पोता अनुज कुमार 90 प्रतिशत दिव्यांग है. कई बार ब्लॉक् व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दौड़ लगाने के बावजूद आज तक यूडीआईडी कार्ड निर्गत नहीं किया. इस पर उपायुक्त ने सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक को निर्देशित किया जिसके पश्चात अनुज कुमार को ऑन द स्पॉट यूडीआईडी कार्ड निर्गत कर दिया गया. इसी तरह चैनपुर से आये रौशन कुमार ने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज रांची में उनका एडमिशन हुआ है लेकिन नॉन कृमि लेयर व जाति प्रमाण पत्र जमा करने के पश्चात ही एडमिशन कंफर्म हो पाएगा. इधर अंचल में आवेदन किया है लेकिन राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल होने की वजह से प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है. रौशन कुमार ने कहा कि अब तो एडमिशन कैंसिल होने का खतरा बना हुआ है. उपायुक्त ने चैनपुर सीओ को फोन कर प्रमाण पत्र निर्गत करने के निर्देश दिये. इसके अलावे आवास, पेंशन रुक जाने, राजस्व, समेत कई विभागों से जुड़े आवेदन आए जिसे उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को फॉरवर्ड करते हुए 15 दिनों के भीतर निष्पादन करने के निर्देश दिये. इसे भी पढ़ें–बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-only-one-teacher-for-146-girl-students-in-project-girls-high-school/">बहरागोड़ा

: प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में 146 छात्राओं पर सिर्फ एक शिक्षक [wpse_comments_tempate]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही