Search

 
 
 

पलामू : डीसी ने अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी का दिया आदेश

 
अवैध खनन करनेवालों पर प्राथमिकी दर्ज कर भेजें जेल : आंजनेयुलू दोड्डे जिले में अवैध माइनिंग किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं: उपायुक्त डीटीओ व डीएमओ को सप्ताह में एक दिन छतरपुर इलाके में छापेमारी करने का निर्देश Palamu :  जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला खनन टास्क फोर्स समिति की बैठक हुई. समाहरणालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने अवैध खनन पर कार्रवाई का प्रतिवेदन उपलब्ध कराया. इस दौरान उन्होंने बताया कि 25 जनवरी 2023 के बाद अबतक अवैध परिवहन व खनन कर रहे कुल 39 वाहनों को जब्त किया गया है. साथ ही 8 लाख 08 हज़ार रुपये बतौर जुर्माना भी वसूला गया. वहीं कुल 2 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है. समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को उनके क्षेत्र में संचालित अवैध माइनिंग के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स गठन कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने बिना सीटीआई और लाइसेंस प्राप्त किए जिले में संचालित क्रशर को सील करने का भी निर्देश दिया. जिससे जिले में अवैध खनन के साथ-साथ प्रदूषण पर भी नियंत्रण किया जा सके. इसे भी पढ़ें:पंकज">https://lagatar.in/high-court-refused-to-give-bail-to-pankaj-mishra/">पंकज

मिश्रा को बेल देने से हाईकोर्ट ने किया इनकार

समन्वय बनाकर करें काम- डीसी

डीसी ने जिला खनन पदाधिकारी एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर अवैध माइनिंग के विरुद्ध छापेमारी करने कि बात कही. उन्होंने कहा कि जिले में कहीं भी किसी तरह के अवैध माइनिंग को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. ओवरलोडिंग कर रहे वाहनों को जब्त करने व जुर्माना वसूलने के बाद ही छोड़ने को कहा. वहीं थाना प्रभारी व सीओ को संयुक्त रूप से बालू का अवैध खनन में रोकने हेतु अपना योगदान देने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त जिला खनन व परिवहन पदाधिकारी को सप्ताह में एक दिन छतरपुर इलाके में छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिये गये. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/dddd-2-6.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> इसे भी पढ़ें:बेटी">https://lagatar.in/mothers-bier-got-up-before-daughters-doli-happiness-of-marriage-turned-into-mourning/">बेटी

की डोली से पहले उठ गई मां की अर्थी, मातम में बदली विवाह की खुशियां

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे के अलावा पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, वन प्रमंडल पदाधिकारी,अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह,सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ऋषभ गर्ग,सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश साह,छतरपुर अनुमंडल पदाधिकारी एनके गुप्ता,हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण,जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार,जिला परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन, हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूज्य प्रकाश,वन एवं प्रदूषण विभाग के कर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही