Search

पलामूः NPU के दीक्षांत समारोह की तैयारियों का डीसी-एसपी ने लिया जायजा

कार्यक्रम में राज्यपाल के शामिल होने की संभावना को देखते हुए दोनों अधिकारियों ने तैयारियों का सूक्ष्मता से जायजा लिया. इससे पहले कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह की उपस्थिति में कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक कर अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की गई.
 
Medininagar : नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू), मेदिनीनगर के तीससे दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. उसको लेकर जिला प्रशासन व पुलिस महकमा भी सक्रिय हो गया है. पलामू डीसी समीरा एस व एसपी रीष्मा रमेशन ने शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर व जीएलए कॉलेज स्टेडियम का निरीक्षण किया.

कार्यक्रम में राज्यपाल के शामिल होने की संभावना को देखते हुए दोनों अधिकारियों ने तैयारियों का सूक्ष्मता से जायजा लिया. इससे पहले कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह की उपस्थिति में कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक कर अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की गई.

इसके बाद अधिकारियों ने मुख्य कार्यक्रम स्थल जीएलए कॉलेज स्टेडियम का निरीक्षण किया. वहां ग्रीन रूम, छात्रों के बैठने की व्यवस्था, डी-एरिया, वीआईपी सीटिंग, वाहन पार्किंग, डायस प्लान और कम्युनिकेशन प्लान समेत अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली गई. निरीक्षण के दौरान सदर एसडीएम, एनडीसी, एसडीपीओ सहित विश्वविद्यालय के पदाधिकारी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही