Search

 
 
 

पलामू DDC शेखर जमुआर ने नगर आयुक्त के पद पर लिया अतिरिक्त प्रभार

 
Palamu: डीडीसी शेखर जमुआर मेदिनीनगर नगर निगम के नगर आयुक्त का प्रभार लेते ही कार्य करना शुरू कर दिये. नगर आयुक्त का पदभार लेने के बाद डीडीसी ने आयुक्त कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में नगर आयुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को मुख्य शहरी जलापूर्ति योजना अंतर्गत चैनपुर, सुदना और बारालोटा में जलापूर्ति योजना को सुचारू रूप से संचालित करने का निर्देश दिया.

पाइप लीकेज की सूची दी

उन्होंने खराब पड़े सभी उपकरणों को ठीक कराकर 1 माह के भीतर जलापूर्ति सुनिश्चित करने की बात कही. इसके लिए पेयजल विभाग को 44 लाख रुपये हस्तांतरित किये गये. बैठक में नगर निगम की ओर से पेयजल विभाग को नगर">https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%A8%E0%A4%97%E0%A4%B0_%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%97%E0%A4%AE">नगर

निगम क्षेत्र अंतर्गत पाइप लीकेज की सूची भी उपलब्ध करायी गयी.

 लोगों को मिलेगी राहत

नगर आयुक्त ने पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता और कनीय अभियंता को पाइप लीकेज की समस्या को सात दिनों के भीतर ठीक कराने का निर्देश दिया. वहीं निगम">https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%97%E0%A4%AE">निगम

के कनीय अभियंता को चापाकल ठीक कराने के लिए सामग्री लाने और ले जाने के लिए निगम के ई-रिक्शा को ठीक कराने का निर्देश दिया. आयुक्त ने कहा कि जलापूर्ति होने से नगर निगम में रह रहे लोगों को काफी राहत मिलेगी. इसलिए आने वाली गर्मी को देखते हुए जल्द इस पर कार्य किया जाय. https://lagatar.in/once-again-the-matter-of-shri-publication-came-in-the-meeting-of-municipal-corporation/43540/

https://lagatar.in/the-car-collided-with-the-truck-in-the-back-two-brothers-died/43524/

https://lagatar.in/akshay-kumar-is-excited-for-ram-sethu-shared-first-look/43531/

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही