Search

 
 
 

पलामू : चतरा लोकसभा सीट से राजद के केश्वर यादव की चर्चा

 
Palamu: लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां काफी बढ़ गयी है. भाजपा ने झारखंड के 11 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिये हैं, वहीं चतरा जैसी बहुचर्चित सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है. महागठबंधन की बात करें तो चतरा लोकसभा सीट पर राजद और कांग्रेस अपनी दावेदारी जता रही है. राजद से चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे केश्वर यादव उर्फ रंजन यादव टिकट के प्रबल दावेदार हैं. हालांकि उन्होंने और उनके समर्थकों ने अभी इस पर कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं लेकिन सूत्रों से खबर मिल रही है कि चतरा लोकसभा से वह महागठबंधन प्रत्याशी घोषित किये जा सकते हैं. इसकी कवायद में रंजन यादव जुटे हुए हैं. वे राजद सुप्रीमो लालू यादव, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से लगातार संपर्क बनाये हुए हैं. इसे भी पढ़ें-सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-no-confidence-motion-passed-against-zilla-parishad-chairman-voting-on-march-11/">सिमडेगा

: जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश, 11 मार्च को मतदान

चतरा से स्थानीय उम्मीदवार नहीं बन सका है सांसद

बता दें कि चतरा लोकसभा से अब तक कोई स्थानीय उम्मीदवार जीत हासिल नहीं कर पाया है. पिछले दो बार से स्थानीय उम्मीदवार को प्राथमिकता देने के लिए आवाज उठाई जा रही है. इस बार भी स्थानीय प्रत्याशी देने की मांग जोर पकड़ने लगी है. बता दें कि इस संबंध में कौन बनेगा करोड़पति में भी सवाल भी पूछा गया था. अगर केश्वर यादव उर्फ रंजन यादव को महागठबंधन अपना प्रत्याशी बनाता है तो उन्हें स्थानीय होने का फायदा मिल सकता है. महागठबंधन बीजेपी को मात देने के लिए उन पर भरोसा कर सकता है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-coal-dump-echoed-with-the-sound-of-bullets-supporters-of-mla-dhullu-and-harendra-chauhan-clashed/">धनबाद

: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा कोल डंप, विधायक ढुल्लू व हरेंद्र चौहान के समर्थक भिड़े 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही