Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : वंदे भारत ट्रेन का रूट बदले जाने से नाराजगी, निशाने पर सांसद बीडी राम

Advertisement
Advertisement
Hussainabad, Palamu:  पलामू व गढ़वा के लोगो को वंदे भारत एक्सप्रेस पर सफर करना एक सपना ही रह गया. पहले वंदे भारत एक्सप्रेस को डालटनगंज, गढ़वा, जपला होकर चलाने की सूचना थी लेकिन दोबारा वंदे भारत ट्रेन का रूट बदल दिया गया. इससे पलामू व गढ़वा के लोगो मे काफी आक्रोश देखा जा रहा है. राजद नेता व हुसैनाबाद नगर पंचायत के निवर्तमान नगर अध्यक्ष शशि कुमार ने कहा कि एक लग्जरी वन्दे भारत ट्रेन दिया गया था जो गढ़वा, पलामू से होकर गुजरना था. अब इसका रूट डायवर्ट कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें-CAA">https://lagatar.in/caa-law-implemented-pratul-said-bjp-fulfilled-its-promise/">CAA

कानून लागू, प्रतुल ने कहा- भाजपा ने अपने वादे को पूरा किया
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-I-nnnn-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

सांसद बीडी का नकारापन : शशि कुमार

राजद नेता ने कहा कि यह इस क्षेत्र के लोगों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में इस क्षेत्र के सांसद विष्णु दयाल राम का नकारापन दिख रहा है. उन्होंने कहा कि बीडी सेक्शन पर लोकल ट्रेन का भी भाड़ा स्पेशल ट्रेन के नाम पर लिया जा रहा है, जिससे गरीब लोगों का दोगुना शोषण हो रहा है. शशि कुमार ने वंदे भारत ट्रेन को पलामू-गढ़वा होकर चलाने की मांग की है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Image-nnnn-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

गो बैक बीडी राम का नारा लगायेगी जनता : सचिन आनंद

दूसरी ओर समाजसेवी सह भाजपा नेता सचिन आनंद ने कहा कि भाजपा के सांसद प्रतिनिधि एवं मीडिया प्रभारी द्वारा लगातार एक महीने से कहा गया कि वंदे भारत ट्रेन गढ़वा, पलामू होकर रांची को जाएगी, लेकिन यह बात झूठी साबित हुई. ट्रेन का अब रूट चार्ट कोडरमा, गया की तरफ चला गया. इसे लेकर पलामू के युवा काफी आक्रोशित हैं. सचिन कुमार आनंद ने कहा कि पलामू के युवा अब गो बैक सांसद वीडी राम का नारा देने को विवश हो रहे हैं. जब `ट्रेन नहीं तो सांसद नहीं. उन्होंने कहा कि जो इस रूट के वासियों को तकलीफों को समझ सकता है उसे ही पलामू से सांसद बनाया जाए. इसी प्रकार इस रूट पर गरीब रथ को लेकर भी समस्या खड़ी हुई थी. उस समय के सांसद घूरन राम के अथक प्रयास से इस रूट में गरीब रथ को चलाया गया था. अगर वंदे भारत ट्रेन इस रूट से नही चलती है तो हुसैनाबाद के युवा बीड़ी राम गो बैक का नारा लगाएंगे. इसे भी पढ़ें-चांद">https://lagatar.in/moon-sighted-ramzan-from-tomorrow/">चांद

नजर आया, रमजान कल से
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही